BillCreate भारत के छोटे व्यापारियों के लिए सबसे आसान बिलिंग ऐप है। यहाँ सीखें कि आप 1 मिनट में बिल कैसे बना सकते हैं।
ऐप खोलने के बाद 'सेटिंग्स' में जाएं। अपना व्यापार का नाम, फोन नंबर और UPI ID डालें। इससे आपके हर बिल पर अपने आप UPI QR कोड आ जाएगा।
होम स्क्रीन पर '+' बटन दबाएं। ग्राहक का नाम डालें, आइटम का नाम और रेट लिखें। ऐप अपने आप टोटल कैलकुलेट कर लेगा।
बिल बनने के बाद 'Share' बटन दबाएं। आप सीधे ग्राहक के WhatsApp पर बिल की फोटो या PDF भेज सकते हैं।
जब ग्राहक पैसे दे दे, तो बिल को 'Paid' मार्क करें। इससे आपको पता रहेगा कि महीने में कितनी कमाई हुई।